सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार से दो दिन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारी 28 अप्रैल को कार्यालयों में आठ-आठ घंटे क्रमिक भूख हड़ताल रहेंगे। सोमवार को सफाई प्रधान पूर्ण कुमार की अध्यक्षता में क्रमिक अनशन शुरू किया गया उनके साथ कर्मचारी देवानंद, संजीत, शकुंतला, निर्मला ने क्रमिक अनशन किया। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर 27 अप्रैल से दो मई तक धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी है। सोमवार व मंगलवार को दो दिन पांच-पांच सफाई कर्मचारी सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए है। उन्होंने बताया कि लंबित मांगों को लेकर संघ व सरकार के मध्य कई बार वार्ता हो चुकी है और इनमें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। वर्ष 1997 से 2026 तक सफाई व सीवर कर्मचारियों की पक्की भर्ती नहीं की गई है। संघ की ओर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। 24 व 25 अप्रैल को सभी पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों के कार्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन करते हुए हाथों में उल्टी झाडू लेकर शहर में प्रदर्शन किया गया था। 27-28 अप्रैल को कार्यालयों में आठ-आठ घंटे क्रमिक भूख हड़ताल व 1 व 2 मई को दो दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया है। यदि सरकार ने दो मई तक मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ हड़ताल को आगे बढ़ाने या अनिश्चितकालीन काम छोड़ हड़ताल करने का फैसला किया जाएगा।