फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: अपनी मांगों को लेकर दमकल विभाग के कर्मचारी दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर डटे

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 05:04 PM IST

दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल सोमवार को 20वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने दमकल विभाग कार्यालय में सोमवार व मंगलवार को क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। राज्य कमेटी के आदेशानुसार हड़ताल 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर 20वें दिन से हड़ताल पर बैठे है। सोमवार को अमरजीत यादव, सतीश कुमार ने सुबह नौ से पांच बजे तक क्रमिक अनशन पर बैठ गए है। एक व दो मई को दो दिवसीय नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर हड़ताल शुरू करेंगे। प्रदेश सरकार नहीं मानी तो अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से कोई अभी तक सकारात्मक जवाब नहीं आया है। लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में लगी आग बुझाते हुए कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग उठाई जा रही है। शहीद का दर्जा दिलवाने को लेकर संघ के पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधियों से कई बार बातचीत हुई। सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण दमकल कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। राज्य कमेटी के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक हड़ताल जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें