सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सीटू के आह्वान पर सोमवार को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिले के कच्चे व पक्के कर्मचारी पंचायत भवन में एकत्रित हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को सरकार तुरंत प्रभाव से लागू करे। इसके साथ ही सभी ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नोटिस भी डीसी को सौंपा गया।