फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नशे की लत से युवाओं को बाहर लाना हम सबकी जिम्मेदारी: कृष्ण

नवीन दलाल Updated Wed, 24 Dec 2025 05:22 PM IST

गांव गुजरवास में में नशे से जंग, महेंद्रगढ़ के संग अभियान के तहत नालसा (डॉन) योजना 2025 एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेन्द्र सूरा के निर्देश पर और सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी के मार्गदर्शन में बुधवार को किया गया। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार मौसमपुर ने नशे के दुष्प्रभावों, परिवार व समाज पर पड़ने वाले प्रभाव व नशा मुक्ति के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। साथ ही युवाओं को सकारात्मक जीवन शैली अपनाने और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य हैं। यह अभियान नशा मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है। जिसका लक्ष्य नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें