फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: डिंपल ने 14 की उम्र में सीखना शुरू किया था जूडो, महज तीन साल में झटके चार मेडल

शाहिल शर्मा Updated Wed, 24 Dec 2025 02:09 PM IST

14 साल की उम्र में सेल्फ डिफेंस के लिए डिंपल ने जूडो सीखना शुरू किया था, लेकिन अब जूडो का जुनून इस कदर सवार हो गया कि देश को गोल्ड मेडल दिलाना ही अपना लक्ष्य बना लिया। 15 अप्रैल 2008 में मोहल्ला पीरआगा में जन्मी डिंपल फिलहाल 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। डिंपल के पिता शादी समारोह में कैटरिंग का काम करते हैं। डिंपल तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है और जूडो में महज 3 साल के कड़े अभ्यास के दम पर चार मेडल अपने नाम कर चुकी है। डिंपल ने बताया कि 2026 में जनवरी माह में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए वह कड़ा अभ्यास कर रही है। डिंपल ने बताया कि यह उसकी पहली नेशनल प्रतियोगिता होगी और वह इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। एक साधारण से परिवार में जन्मी डिंपल ने जब घरवालों के सामने जूडो सीखने की इच्छा प्रकट की तो उन्होंने भी उसका पूरा समर्थन किया। डिंपल के पिता ने इस दौरान अपनी बेटी से कहा जूडो सिर्फ सीखना ही नहीं है बल्कि अपने देश के लिए गोल्ड भी जीतना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें