फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: 12वें दिन भी जारी रही नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, फायर कर्मियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 May 2026 09:19 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 12वें दिन भी जारी रही। वहीं फायर विभाग के कर्मचारी लगातार 35वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। धरने की अध्यक्षता संयुक्त नगर पालिका इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह और गुरदयाल सिंह ने की। इस दौरान नगर पालिका इकाई महासचिव महेंद्र दायमा ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को एक कलम से पक्का किया जाए तथा फायर कर्मचारियों को न्याय दिया जाए। कर्मचारियों ने मांग रखी कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले फायर कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सरकारी नौकरी तथा बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार वहन करे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक हरियाणा सरकार राज्य यूनियन के साथ बातचीत कर मांगों का समाधान नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने को नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सगलिया, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, नगर पालिका जिला प्रधान राहुल सरवन समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर महावीर प्रसाद, भीम सिंह, कृष्ण कुमार, निरंजन लाल, देवानंद, जसवंत, संजय, राजेश, रोशन, रमन, दीपक, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, जोगिंदर, प्रदीप, युवराज, दिनेश, आशीष, मनोज, रविकांत, आकाश, विनोद, लीलाराम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें