फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय, नारनौल सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Naveen Updated Sun, 05 Jul 2026 12:45 PM IST

हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इसके बाद उत्तरी-पूर्वी जिलों में भी मानसूनी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं सोमवार को पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में भी बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं। डॉ. चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी, पर्यावरण क्लब, राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने बताया कि अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक और झज्जर सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज से भारी बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा और एनसीआर के शेष क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने और लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर नहीं जाने, बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की अपील की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें