फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में नगर परिषद ने आरडब्ल्यूए के साथ हुडा सेक्टर में चलाया सफाई अभियान

नवीन दलाल Updated Wed, 24 Dec 2025 05:23 PM IST

नगर परिषद द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को हुडा सेक्टर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर परिषद के डीएमसी रणबीर सिंह के आदेश पर सफाई कर्मचारी हुडा सेक्टर पहुंचे और हुडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों व स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सफाई कार्य किया गया। स्वच्छता अभियान की शुरुआत महेंद्रगढ़ रोड स्थित नूनी मोड़ से की गई, जो सेक्टर की विभिन्न गलियों, पार्कों, डिवाइडरों तथा सार्वजनिक स्थलों तक चलाया गया। इस दौरान कूड़ा-कचरा हटाने के साथ-साथ झाड़ियों की कटाई व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि सेक्टर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस मौके पर आरडब्ल्यूए के प्रधान नरेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत नगर परिषद के डीएमसी रणबीर सिंह द्वारा की जानी थी, लेकिन किसी कारणवश वे मौके पर नहीं पहुंच सके। प्रधान नरेश चौधरी ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल हो सकता है, जब इसमें प्रशासन के साथ-साथ आमजन की भी भागीदारी हो। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के उपप्रधान सुंदर लाल शर्मा व प्रेस सचिव महेंद्र सिंह सहित सेक्टर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें