फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में विधायक ने दो सड़कों एवं नगरपालिका के आधुनिक भवन का किया शुभारंभ

नवीन दलाल Updated Thu, 01 Jan 2026 05:08 PM IST

नववर्ष पर नगर पालिका की ओर से नपा के नए आधुनिक भवन व दो सड़कों का निर्माण कार्य का वीरवार को शुभारंभ किया गया। विधायक कंवर सिंह यादव व प्रधान नपा प्रधान रमेश सैनी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्याें का शुभारंभ किया। नगर पालिका एमई राजेश कौशिक ने बताया कि ऑटो मार्केट के पीछे पांच करोड़ रुपये की ओर से नपा का नया भवन बनाया जा रहा है। वहीं 28 लाख रुपये से वार्ड नंबर छह में 11 हट्टा बाजार से चौक मोहल्ला तक तथा 50 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर दो में रामविहार कॉलोनी में दो मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य का विधायक ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक ने शहर की विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया। नपा का नया भवन का कार्य शुरू हो चुका है। वहीं दोनों वार्डों के मार्गों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। यह मार्ग इंटर लॉकिंग टाइलों से बनाया जाएगा। वार्ड नंबर छह में का मार्ग 300 मीटर लंबा व करीब 4.50 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि नव वर्ष पर नगर पालिका का नया भवन की आधार शिला रखी गई है। इसे साथ दो मुख्य मार्गों का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है। महापुरूषों के नाम पर होंगे चौक, जनवरी में ही होगा सब डिपो का शुभारंभ विधायक ने कहा कि शहर की सुंदरीकरण व सफाई को लेकर विशेष कार्य कराए जा रहे हैं। शहर के सभी चौक का महापुरुषों के नाम से जाना जाएगा। इसमें माजरा चुंगी पर रेजांगला चौक बनाने के लिए नपा हाउस की सहमति मिल चुकी है। इन सभी चौकों की सुंदरीकरण का जिम्मा नगर पालिका का रहेगा। डुलाना रोड पर एक बड़ा बांध बनाया जाएगा। बांध के चारों तरफ मार्ग बनाया जाएगा ताकि लोग आराम से घूम सकें। बांध के साथ 20 से 25 एकड़ में सुंदर पार्क भी विकसित किया जाएगा। शहर के सभी पार्काें का सुंदरीकरण, हुड्डा पार्क में करीब एक करोड़ की लागत से स्मार्ट योगशाला बनाई जाएगी। सतनाली व महेंद्रगढ़ में खेल स्टेडियम, महेंद्रगढ़ नई अनाज मंडी, बाईपास, नगर पालिका से नगर परिषद का दर्जा दिलवाना तथा जनवरी माह के पहले सप्ताह में सब डिपो का शुभारंभ किया जाएगा। शहर में बड़ी परियोजनाएं को धरातल पर उतारने के लिए अभियान जारी रहेगा। ताकि लोगों को फायदा हो सके। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि ऑटो मार्केट के पीछे करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से नगर पालिका के नए भवन का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया है। ठेकेदार की ओर से भवन को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। नगर पालिका का यह नया भवन ग्राउंड फ्लोर सहित तीन मंजिला होगा और आधुनिक प्रशासनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। ठेकेदार की ओर से इसको दस माह में तैयार कर नपा के अधीन किया जाएगा। इसके अलावा इसके साथ ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। पार्क व पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। सब्जी मंडी से ब्रह्मचारी रोड सड़क मार्ग तक निर्माण करवाने को लिए ठेकेदार को दो बार नोटिस दिया जा चुका है। अगर फिर नहीं करता है। तो ठेकेदार का टेंडर रद्द करके दोबारा से टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। इस मौके पर वार्ड पार्षद सरिता राठी, अशोक सैनी, राजेश सैनी, देवेंद्र सैनी, सुरेंद्र फौजी, सुखबीर सिंह, सीमा सैनी, मनोनित पार्षद लक्ष्मीकांत, मुकेश, नगर पालिका सचिव गौरव सांगवान, एमई राजेश कौशिक, जेई नवदीप, हरिराम खन्ना, संजय राठी सहित नपा कर्मचारी व शहरवासी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें