फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक

शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 03:42 PM IST

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि परीक्षाओं की सुचिता को बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। जिला प्रशासन नकल रहित परीक्षा करवाने को प्रतिबद्ध है। बाहरी व अंदर की गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। अगर किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी होती है तो अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। डीसी बुधवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा फरवरी-मार्च-2026 में होने वाली परीक्षाओं को लेकर स्क्वॉड फ्लाइंग व केंद्र अधीक्षकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसके बाद उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ऐसे में सभी अधिकारी चौकस और चौकन्ने रहे। उपायुक्त ने बताया कि जिले में सुचारू परीक्षा संचालन के लिए कुल 52 केंद्र स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और उड़नदस्तों को केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने बताया कि जिले में बोर्ड की कुल 6 फ्लाइंग स्क्वाड बनाई गई है। इसके अलावा एक-एक फ्लाइंग एडीसी, डीएमसी व सीटीएम की भी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें