फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ सस्पेंड

सुनील कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 08:27 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लापरवाही बरतने पर थानेसर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-104 के बीएलओ को निलंबित कर दिया गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नॉन टीचिंग क्लब में बनाए गए चार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाताओं से बातचीत में बूथ नंबर-104 के बीएलओ की कार्यशैली को लेकर शिकायत मिली, जिसके बाद उपायुक्त ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाताओं से सीधे संवाद किया और एसआईआर की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर समय पर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरवाना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने जिले के मतदाताओं से अपील की कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए शेष तीन दिनों के भीतर अपने एन्यूमरेशन फॉर्म संबंधित बीएलओ के पास अनिवार्य रूप से जमा करा दें, ताकि मतदाता सूची का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें