फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: तीन करोड़ की लूट करने के चार आरोपी काबू, दो आरोपी पानीपत और दो सोनीपत के रहने वाले

मयूर शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2026 03:47 PM IST

कुरुक्षेत्र। गत 6 अगस्त को कुरुक्षेत्र के सेक्टर 7 में वरिष्ठ वकील बलवंत सिंह वालिया के घर पर हथियारों के बल पर करीब 3 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम देने के चार आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। इनमें दो आरोपी साहिल व अंश सोनीपत के रहने वाले हैं जबकि दो आरोपी कमल व प्रिंस पानीपत के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से लाखों रुपए की बरामद की है फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी है। एसपी चंद्र मोहन का कहना है कि चारों आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा जिस दौरान उनके पूरे गैंग का पता लगाया जाएगा। पकड़े गए चार आरोपियों में से एक 20 मार्च को की गई बलवंत सिंह वालिया के घर पर लाखों की चोरी में भी शामिल रहा है। चारों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें