फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में प्रवासी मजदूरों को मिलेगा 5 किलो का गैस सिलेंडर, आधार कार्ड से मिलेगा लाभ

Naveen Updated Sun, 12 Apr 2026 11:37 AM IST

प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उन्हें जल्द ही 5 किलो के छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। गैस एजेंसियों पर ये सिलेंडर पहुंच चुके हैं और वितरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, मजदूरों को सिलेंडर लेने के लिए केवल अपना आधार कार्ड लेकर नजदीकी गैस एजेंसी पर जाना होगा। इस सुविधा से खासतौर पर उन लोगों को लाभ मिलेगा जो अस्थायी रूप से शहरों में रह रहे हैं और बड़े सिलेंडर लेने में सक्षम नहीं हैं। सरकार की इस पहल से लाखों प्रवासी मजदूरों को सस्ती और आसान रसोई गैस सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनके दैनिक जीवन में काफी सहूलियत आएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें