फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मकान में लगी आग, जिंदा जला शख्स

शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 12:30 PM IST

शहर के साथ लगते गांव अमरहेड़ी में रात को जैजैवंती गांव निवासी सरकारी स्कूल के 50 वर्षीय अध्यापक राजकुमार के मकान में आग लग गई। इसमें अध्यापक जिंदा जल गया। मकान में आगजनी की घटना के बाद आसपास के लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जब तक आग पर काबू पाया गया। मकान के अंदर सो रहे अध्यापक की जलकर मौत हो चुकी थी। शव बुरी तरह से जलने के कारण उसकी पहचान करना भी मुश्किल बना हुआ है। मकान में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा पाया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिंक टीम जांच कर रही है। घटना के दौरान मकान में अध्यापक अकेला ही था। उनकी पत्नी भिवानी अस्पताल में नर्स है, जबकि बेटा रोहतक में पढ़ाई करता है। मामले को लेकर अध्यापक राजकुमार के परिजनों ने संदेह जताया और इसको साजिशन हत्या करार दिया है। जुलाना के जैजैवंती गांव निवासी रामकुमार आठ साल से शहर के साथ लगते अमरेहड़ी गांव में अपना मकान लेकर रहते थे। वह खेड़ा खेमावती गांव के सरकारी स्कूल में फिलहाल कार्यरत थे। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाकर आसपास के मकानों की सीसीटीवी भी निकलवाई है। इसमें एक गाड़ी घर के पास आकर वापस जाते हुए दिखाई दे रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें