फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूमरखा कला में दुकान में फ्रिज का कंप्रेसर फटा, आग से लाखों का नुकसान

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Sep 2025 06:10 PM IST

गांव डूमरखा कला में शुक्रवार दोपहर दादा खेड़ा मंदिर के पास स्थित एक किराने की दुकान में बड़ा हादसा हो गया। यहां कंपनी के फ्रिज का कंप्रेसर फटने से जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते दुकान में आग भड़क उठी। आगजनी में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हादसे में दुकान मालिक सतपाल की पत्नी किरण देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी आंखों की पुतलियां खराब होने और पैर में फैक्चर आने की सूचना है। घटना करीब दोपहर 2:30 बजे की है। उस समय किरण देवी दुकान पर मौजूद थीं। अचानक फ्रिज का कंप्रेसर फट गया और गैस के तेज प्रेशर से वह गली में जा गिरीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद दुकान से काला धुआं निकलने लगा और आग की लपटें उठीं। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आसपास के घरों से पानी की बाल्टियां भर-भरकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सामान और पीछे बने कमरे का भी सारा सामान जल चुका था। दुकान मालिक सतपाल ने बताया कि यह फ्रिज पेप्सी कंपनी का है। गुरुवार को ही कंपनी के मिस्त्री इसे ठीक करके गए थे। लेकिन शुक्रवार को अचानक इसका कंप्रेसर फट गया, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। सतपाल ने आशंका जताई कि मिस्त्रियों ने मरम्मत ठीक से नहीं की, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। गांव में हुई इस घटना से दहशत का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि अगर समय रहते स्थानीय लोग आग पर काबू न पाते तो आसपास के मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें