फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: सरकार की अनदेखी पर सफाई कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 01:08 PM IST

राज्य कमेटी के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। इसकी अध्यक्षता उपप्रधान सोहन लाल ने की। भूख हड़ताल में संदीप, कृष्ण, सुनील, सोनू, संतोष, सावित्री, बेधो, रजनी, जयबीर, रामचंद्र और बलवान शामिल रहे। सोहन लाल ने कहा कि ने सरकार द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। यदि सरकार शीघ्र ही उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो इसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मजबूरन यह कठोर कदम उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान इकाई प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा, कोषाध्यक्ष अजय, सचिव जितेंद्र तथा सदस्य सुरेश, सूरजमल, रघबीर, सुजीत और जय भगवान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें