फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद से कटरा जाने वाली बस में हुआ यात्रियों का इजाफा

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Sep 2025 04:18 PM IST

नवरात्रि के चलते जींद से कटरा जाने वाली बस में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहले जींद से जहां 15 से 20 यात्री कटरा के लिए बस में जाते थे, अब 35 से 40 यात्री सफर कर रहे हैं। पिछले दिनों पहाड़ों में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जींद से कटरा जाने वाली बस का संचालन बाधित हो रहा था। अगस्त माह के अंत में बस जालंधर से वापस लौट रही थी। जब धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हुआ तो बस को जम्मू तक भेजा जाने लगा। अब बस पहले की तरह कटरा तक जा रही है तो नवरात्रि के चलते बस में कटरा जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें