फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में रात को हुई बूंदाबांदी ने घोली मौसम में ठंडक, तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

नवीन दलाल Updated Wed, 18 Feb 2026 10:58 AM IST

रात को हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक घोल दी है। मंगलवार देर रात शुरू हुई फुहारों का असर बुधवार सुबह भी देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और सूरज बादलों में छिपा रहा। बूंदाबांदी से रबी की फसलों को फायदा होगा। बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जहां पिछले दिनों तापमान अपेक्षाकृत अधिक बना हुआ था, वहीं अब इसमें गिरावट आने से वातावरण सुहावना हो गया है। न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार सुबह लोग जब घरों से निकले तो मौसम बदला-बदला नजर आया। सड़कों पर हल्की नमी देखी गई और ठंडी हवाएं चलने से वातावरण ताजा महसूस हुआ। खेतों में खड़ी फसलों के लिए भी यह बूंदाबांदी फायदेमंद मानी जा रही है। हल्की बारिश से फसलों को नमी मिलेगी और सिंचाई की जरूरत कुछ हद तक कम होगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। यदि इसी तरह हल्की बूंदाबांदी जारी रही तो तापमान में और गिरावट संभव है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें