फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीआरएस जनक कुमार गर्ग पहुंचे जींद जंक्शन, हाइड्रोजन प्लांट से शुरू किया निरीक्षण

Naveen Updated Tue, 28 Apr 2026 12:32 PM IST

जंक्शन पर मंगलवार को मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण शुरू किया, जो करीब आधे घंटे से जारी है। निरीक्षण के दौरान प्लांट की तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों और हाइड्रोजन ट्रेन संचालन से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीआरएस के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन पहले से पूरी तरह सतर्क नजर आया। स्टेशन परिसर और हाइड्रोजन प्लांट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान दिल्ली मंडल के डीआरएम, एडीआरएम सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की जानकारी सीसीआरएस को दी। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान हाइड्रोजन प्लांट की कार्यप्रणाली, ईंधन भराव व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों की जांच के साथ हाइड्रोजन ट्रेन संचालन से जुड़े पहलुओं पर भी फोकस रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह निरीक्षण हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए अहम माना जा रहा है। सीसीआरएस निरीक्षण के बाद आगे ट्रायल और संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें