फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: ब्रह्माकुमारीज की तरफ से जागरूकता के तौर पर मनाया गया मृदा दिवस

शाहिल शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2026 04:49 PM IST

विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज की तरफ से वीरवार को मृदा दिवस जागरूकता और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान जींद सर्कल इंचार्ज बीके विजय ने माताओं एवं बहनों को मिट्टी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मृदा हमारे जीवन का आधार है और इसकी शुद्धता एवं संरक्षण से ही स्वस्थ जीवन संभव है। साथ ही उन्होंने रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों से बचने तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। बीके विजय ने यह भी कहा कि जिस प्रकार हम अपने शरीर और मन की शुद्धता का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार धरती माता की देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित माताओं एवं बहनों ने मृदा संरक्षण का संकल्प लिया और अपने-अपने गांवों में जागरूकता फैलाने की बात कही। अंत में सभी ने मिलकर परमात्मा की याद में योग का अभ्यास किया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें