फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नरवाना में मंथली मांगने पहुंचे पांचों आरोपी गिरफ्तार, नरेश जैन से मांगी माफी

Naveen Updated Sun, 10 May 2026 02:11 PM IST

शहर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी नरेश जैन से मंथली मांगने के मामले में नरवाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए स्टाफ नरवाना और सिटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात गांव ढाकल नहर के पास से सभी आरोपियों को राउंडअप किया। पुलिस ने आरोपियों को शहर में लाकर व्यापारी नरेश जैन के सामने पेश किया, जहां सभी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर कुछ युवक नरेश जैन की दुकान पर पहुंचे थे। युवकों ने दुकान के अंदर जाकर व्यापारी से बातचीत की थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई थी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस को देर रात युवकों की लोकेशन मिलने के बाद लगातार दबिश दी गई। इसके बाद शनिवार रात करीब 11 बजे गांव ढाकल नहर के पास से पांचों आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी व्यापारी से मंथली बांधने की बात को लेकर दुकान पर पहुंचे थे। घटना के बाद व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार सुबह पुलिस ने सभी आरोपियों को शहर के बीचोंबीच लाकर व्यापारी नरेश जैन की दुकान तक पहुंचाया। यहां पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त करवाई। इस दौरान आरोपियों ने नरेश जैन के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि उनसे गलती हो गई और भविष्य में वे इस प्रकार की हरकत दोबारा नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस सभी आरोपियों को गाड़ी में बैठाकर कोर्ट ले गई, जहां उनसे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का किसी बड़े गिरोह से संबंध तो नहीं है। घटना के बाद व्यापारियों में पुलिस कार्रवाई को लेकर संतोष देखा गया। व्यापार मंडल के कई सदस्यों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से शहर में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। बाक्स बाक्स –सिटी थाना प्रभारी पूर्ण दास बोले सिटी थाना प्रभारी पूर्ण दास ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी व्यापारी नरेश जैन से मंथली बांधने के उद्देश्य से दुकान पर पहुंचे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। देर रात सूचना के आधार पर गांव ढाकल नहर के पास दबिश देकर सभी को काबू कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पांचों आरोपी की गांव काब्रछा के शनिवार शाम व्यापारी से मिले थे मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार शाम हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी व्यापारी नरेश जैन की दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारी व उसके परिवार से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया था कि किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने मौके पर ही पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंत्री ने कहा था कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के कुछ ही घंटों बाद नरवाना सीआईए और सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें