फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: आदर्श नगर के जिन लोगों के वोट कटे, नहीं डाल पाएंगे 10 तारीख को वोट

शाहिल शर्मा Updated Tue, 05 May 2026 08:23 PM IST

वार्ड नंबर-13 में आने वाले आदर्श नगर के लोग वोटर लिस्ट से नाम कटने पर मंगलवार को डीसी व एसडीएम से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। सबसे पहले सभी लोग डीसी से मिलने पहुंचे। डीसी ने उनको एसडीएम के पास भेज दिया। एसडीएम के समक्ष आदर्श नगर के लोगों ने पूरी जानकारी दी। नवीन तक्षक, सुभाष रोहिला, चीनू ने बताया कि वह आदर्श नगर के सालों से स्थायी निवासी है और हर बार विधानसभा, लोकसभा और नगर परिषद चुनावों में मतदान करते आए हैं, लेकिन इस साल उनके परिवारों सहित लगभग 300 लोगों के नाम वार्ड नंबर-13 की वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं और उनको 10 मई को होने वाले उप चुनाव में मतदान से वंचित कर दिया गया है। उनके परिवार दशकों से आदर्श नगर में रह रहे हैं। कई लोगों का जन्मस्थान भी यही है। उसके बावजूद गलत तरीके से नाम काट दिए गए हैं। इसके अलावा कई लोगों ऐसे हैं, जो दूसरे वार्डों के निवासी हैं और उनके वोट वार्ड नंबर-13 की वोटर लिस्ट में गलत तरीके से जोड़ दिए गए हैं। ऐसे लोगों की संख्या भी लगभग 300 के आसपास है। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम भी हैं, जिनकी मौत काफी समय पहले हो चुकी है। उनके नाम भी नई वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। इस बारे में जब अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह वोटर लिस्ट पिछले विधानसभा चुनाव वाली उठाई गई है, जिसमें कई खामियां हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने भी मतदान किया है, लेकिन इस बार उनके नाम नगर परिषद की वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि ऐसा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें