फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नगर परिषद ने दूसरे दिन भी चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 06:21 PM IST

नगर परिषद ने मंगलवार को दूसरे दिन भी शहर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इसका नेतृत्व सेनेटरी इंस्पेक्टर आनंद मलिक ने किया। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह अपना सामान अंदर उठाकर रखते नजर आए। कई दुकानदार तो कर्मचारियों से अपना सामान वापस देने की मांग करते दिखे, लेकिन नप कर्मी नहीं माने। सामान को जब्त कर नप कार्यालय में ले जाया गया। मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान राव तुलाराम चौक से सब्जी मंडी तक चलाया गया। उसक बाद राव तुलाराम चौक से तीन मूर्ति मंदिर, यादव धर्मशाला तक अतिक्रमण हटाया गया। उसके बाद बीकाने चौक, पुरानी तहसील रोड पर भी अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इसके बाद टीम ने आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक तक अतिक्रमण हटाया। टीम के सदस्यों ने बाहर रखे सामान को भी जब्त कर लिया। यहां बता दें कि दो दिन पहले नगर परिषद ने शहर में मुनादी करवाई थी कि दुकानदार अपना सामान बाहर नहीं रखे। यदि वह ऐसा करते हैं तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसका दुकानदारों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा और लोगों ने अपना सामान नहीं उठाया था। इसी के चलते नगर परिषद ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने का काम किया। इस अवसर पर शिवम दरोगा, विकास दरोगा, रोहित, कृष्ण, गौरव दरोगा, सुंदर लाल दरोगा मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें