फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नेहरू कॉलेज के एनएसएस कैंप के सात दिवसीय शिविर की रामपुरा में हुई शुरुआत

शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 07:37 PM IST

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर की एनएसएस इकाई-एक एवं दो के सात दिवसीय शिविर का कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी तथा विकास सुहाग के निर्देशन में रामपुरा गांव में शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने एनएसएस से जुड़े अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए और स्वयंसेवकों को कॅरिअर से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। दर्शन शास्त्र प्राध्यापक पंकज ने एनएसएस के उद्देश्यों एवं समाज में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला जबकि प्राध्यापिका हर्षिता ने विद्यार्थियों को करियर से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने अनुशासन के महत्व और पर्यावरण संरक्षण विषय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने खुले वातावरण में रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। शिविर के दौरान नशामुक्ति एवं यातायात नियमों पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने अपने पोस्टरों के साथ रामपुरा गांव में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति सचेत किया। मंच संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा वर्षा ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापक विप्लव, नवीन कुमार, डॉ. अंकुर, डॉ. अरुण और जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें