फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 07:36 PM IST

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला एड्स कंट्रोल सोसायटी झज्जर की तरफ से संवाद भवन में एड्स, क्षय रोग एवं स्वास्थ्य अधिकारों को लेकर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने शिरकत की। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की भूमिका समाज को आगे बढ़ाने में अहम है और सही जानकारी ही अज्ञानता को समाप्त कर सकती है। एड्स न केवल शरीर को बल्कि व्यक्ति के सपनों और जीवन को भी प्रभावित करता है, इसलिए समय पर जांच और उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि रेड रिबन क्लब एवं पीयर एजुकेटर समाज को सकारात्मक संदेश देने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। साथ ही नशा और नशे के व्यापार को समाज से बाहर करने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें