बहादुरगढ़ में नजफगढ़ रोड स्थित बजाज शोरूम के पास सोमवार को अचानक आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे चांद केमिस्ट की दुकान सहित एक फिजियोथेरेपी की दुकान पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया।