फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: किसानों को अपनी समस्या को लेकर लामबंद होना चाहिए : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 05:36 PM IST

लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में वीरवार को जिला प्रशासन द्वारा परिवेदना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने की। बैठक में 16 परिवाद रखे गए, जिसमें से 11 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया और 5 समस्याओं को अगली बैठक के लिए निलंबित रखा गया है। कृषि मंत्री ने प्रशासन के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से उनका समाधान करने के दिशा निर्देश दिए। किसान आंदोलन के 5 साल पूरे होने पर किसानों के लामबंद होने को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों को अपनी समस्या को लेकर लामबंद होना भी चाहिए, इसमें क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर लामबंद नहीं होंगे तो किसकी समस्याओं को लेकर होंगे। अजय चौटाला के प्रदेश में जंगल राज बताए जाने वाले बयान को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह टीम वर्क का काम है। दिल्ली से लेकर प्रदेश तक और राजनीति और खेल का काम भी टीमवर्क से होता है। उन्होंने कहा कि सारी तरह की समस्याओं को सुनने का काम टीम का है, किसी एक व्यक्ति का नहीं। झज्जर और रोहतक में हुई दो खिलाड़ियों की मौत को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें