फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले घरों से लेकर सड़कों तक सड़ रहा कचरा, लोग परेशान

शाहिल शर्मा Updated Tue, 05 May 2026 09:31 PM IST

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 से पहले शहर कचरा कचरा हो गया है। नगर निगम एरिया में शहर के लोगों के घरों से लेकर सड़कों तक चारों ओर कचरा सड़ रहा है। लगातार पांचवे दिन सड़कों पर झाडू न लगाए जाने तथा घरों से कचरा न उठाने से करीब 1050 टन कचरा शहर में सड़ रहा है। अब हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग घरों के कचरे को सड़कों पर फेंक रहे हैं। शहर में हर 200 से 300 मीटर पर सड़क किनारे कचरा नजर आ रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर लगे डस्टबिन के चारों ओर कचरे के ढ़ेर लग गए हैं। सफाई कर्मियों की हड़ताल के साथ नगर निगम कर्मचारी भी साथ रहे। निगम में लोगों के सामान्य काम भी नहीं हो सके। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रांउड रिपोर्ट की। नई सब्जी मंडी रोड पर चार स्थानों पर कचरा सड़क किनारे नजर आया। सब्जी मंडी में भी चारों ओर कचरा फैला हुआ दिखा। एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट में गेट के पास ही कचरे का ढ़ेर लगा था। जिसमें गोवंश मुंह मारता दिखाई दिया। कृष्णा नगर में जिस कचरा प्वाइंट को निगम ने कुछ समय पहले खत्म किया था वहां दोबारा से कचरे के ढ़ेर नजर आए। यहां निगम की ओर से लगाए गए बैंच के चारों ओर भी कचरा फैला था। हिसार रेलवे स्टेशन की दीवार के साथ कचरा ही कचरा फैल गया है। कैमरी रोड पर बनाए गए कचरा सेकेंडरी प्वाइंट के बाहर भी कचरा नजर आया। तोशाम रोड पर बने सेकेंडरी प्वाइंट पर भी कचरा फैला था। बाजारों में निगम की ओर से लगाए गए ट्वीन डस्टबिन कचरे से उफनते दिखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें