फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे के ढेरों से परेशान व्यापार मंडल ने एसडीएम से की मुलाकात, दवाई छिड़काव के निर्देश

टोहाना। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों और फैली दुर्गंध से परेशान होकर प्रधान व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को एसडीएम आकाश शर्मा से मुलाकात कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रधान वीरू अग्रवाल की अध्यक्षता में दल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर बताया कि हड़ताल के चलते शहर की सड़कों और बाजारों में कचरा जमा हो गया है। इससे दुर्गंध के साथ-साथ बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि तुरंत सफाई व्यवस्था बहाल की जाए और कूड़े के ढेरों पर दवाई का छिड़काव करवाया जाए ताकि संक्रमण न फैले। एसडीएम आकाश शर्मा ने व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मौके पर ही नगर परिषद टोहाना के अधिकारियों को फोन कर कचरे के ढेरों पर दवाई छिड़काव करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि वह इस मुद्दे पर गुरुवार को उपायुक्त से भी चर्चा करेंगे। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें