फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: डीआरएम दिल्ली डिवीजन ने जाखल रेलवे स्टेशन का किया निरक्षण, अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश

शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Dec 2025 02:45 PM IST

दिल्ली डिवीजन के डीआरएम पुष्पेश आर त्रिपाठी जाखल रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनका भाजपा के पदाधिकारियों व रेलवे के अधिकारियों द्वारा उनका बुक्के देकर स्वागत किया गया। डीआरएम ने सबसे पहले रनिंग रूम का निरीक्षण किया । डीआरएम के आने से पहले रेलवे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए। डीआरएम ने रेलवे में बने शौचालय, टिकट घर, सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपा गया मांग पत्र भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा ने बताया कि जाखल रेलवे स्टेशन पर कई तरह की समस्याएं है जिनको लेकर अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया है। मांग पत्र में रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन लगवाना, आरक्षण खिड़की की कमी को पूरा करना, सफाई कर्मचारियों की कमी को पूरा करना, रेलवे स्टेशन पर लाइट व्यवस्था दुरुस्त करवाना, जम्मू बांद्रा ट्रेन का ठहराव करवाना, रेलवे में खाली पड़ी जगह पर पार्क का निर्माण करवाया जाए। कोरोना काल के दौरान बन्द हुई गाड़ियों का संचालन करवाया जाए सहित कई मांगें उनके समक्ष रखी गईं। जिन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें