शहर पुलिस ने एसपी फतेहाबाद सिद्धांत जैन के निर्देशन में हत्या के गंभीर मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उप-पुलिस अधीक्षक (टोहाना) उमेद सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर को वॉर्ड नंबर 11, किला मोहल्ला निवासी मोहित की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भाई रोहित को कुछ नामजद व्यक्तियों ने रास्ते में रोककर बुरी तरह पीटा, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर थाना पुलिस ने तत्परता बरतते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।