फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: नेशनल हाईवे 152डी पर गांव झींझर के समीप कोहरे में टकराए आधा दर्जन वाहन, एक की मौत; एक घायल

शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 05:15 PM IST

नेशनल हाईवे 152डी पर दादरी जिले के गांव झींझर के समीप शनिवार अलसुबह कोहरे के दौरान करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस दौरान दो ट्रकों व एक कैंटर की टक्कर में कैंटर क्लीनर की मौत हो गई तथा दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। इस हादसे के कारण एनएच 152डी पर जाम की स्थिति बन गई और जाम में करीब तीन वाहन और टकरा गए। जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ निवासी चालक संदीप और क्लीनर मन्नू पुरुषोत्तम (करीब 23 वर्ष) कैंटर वाहन में राजस्थान के कोटपुतली से जूते-चप्पल लोड कर चंडीगढ़ की तरफ सप्लाई करने जा रहे थे। शनिवार अलसुबह जब वे नेशनल हाईवे 152डी पर गांव झींझर के समीप पहुंचे तो कोहरे के दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनके कैंटर में टक्कर मार दी। पीछे से डंपर की टक्कर लगते ही कैंटर वाहन आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। इस हादसे में कैंटर के क्लीनर मन्नू पुरुषोत्तम की मौत हो गई। वहीं पीछे से टक्कर मारने वाले डंपर का चालक सोनीपत जिले के गांव राजलू गढ़ी निवासी सोनू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। नेशनल हाईवे 152डी पर अलसुबह तीन वाहनों के टकराने के कारण कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन गई। वहीं कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने पर जाम के दौरान भी तीन अन्य वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इनमें कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी ने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी अचीना चौकी प्रभारी पीएसआई हरेंद्र ने बताया कि मृतक के पिता सुंदर लाल के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें