रेलवे रोड स्थित पावर हाउस में बुधवार रात 10 बजे के करीब 16/20 एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इस कारण शहर के साथ करीब 3-4 गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। सुबह आई टीम ने जांच के बाद ट्रांसफार्मर को डैमेज घोषित कर दिया। XEN गौरव कुमार के अनुसार तकनीकी फाल्ट के चलते 16/20 एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आई है। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनको अन्य फीडरों से जोड़ा गया है। नए ट्रांसफार्मर को आने में 1 से 2 दिन का समय लग सकता है। इस ट्रांसफार्मर की कीमत 3 से 4 करोड़ रुपये है। XEN ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लग जाता तब तक वे जितनी जरूरत हो उतनी ही बिजली का उपयोग करें।