जिले का ऐसा मंदिर जहां भोले बाबा के दर्शन करने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आते है और आए भी क्यों ना क्योंकि भोले बाबा की अष्टधातु की आदमकद विशाल प्रतिमा देखते ही बनती है और यहां आने वाला बस बाबा को देखता ही रह जाता है। इस मंदिर की लंबाई इतनी की शहर के हर कोने से ये आपकों दिखाई देगा। सबसे खास बात की भोले बाबा का तीसरा नेत्र में हीरा जड़ा है। मंदिर सभा के प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि सराफा बाजार का श्री सनानत धर्म शिव मंदिर उत्तर भारत के सबसे ऊचे मंदिरों में शुमार है। जिसका निर्माण 1975, 76 में हुआ था। करीब 129 फीट की ऊचाई वाले इस मंदिर को सिद्ध पीठ कहा जाता है। जो 11 फीट लंबी और आठ फीट चौड़ी जगह में पर बना है जो आकृषर्ण का केंद्र है। सात मंजिला इस मंदिर में भोले बाबा के साथ राम दरबार, शेरावाली माता, विष्णु भगवान, राधा कृष्ण व लक्ष्मी नारायण की मूर्तियां स्थापित है। मंदिर के मेन गेट पर नटराज की मूर्ति देखने योग्या है। इतनी कम जगह में बने इस मंदिर में भगवान शिव की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित है, उसे बिग्रेडियर कपिल मोहन ने इस प्रतिमा को डिजाईन किया था, भोले बाबा की प्रतिमा के तीसरे नेत्र में हीरे जड़े हुए है। करनाल शहर की महाशिवरात्रि उत्तर भारत में प्रसिद्ध है जहां हजारों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होती है। सोमवार, त्रयोदशी, शिवरात्रि और नागपंचमी और अन्य त्योहारों पर शिव मंदिर में श्रद्धालु का हुजूम लगता है।