फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में शुरू हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता

सुनील कुमार Updated Tue, 18 Aug 2026 03:58 PM IST

भिवानी। भिवानी में तीन दिवसीय 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लड़कियां शिक्षा के साथ अब खेलों में भी लड़कों से आगे हैं। साथ ही कहा कि जीत के लिए सुविधाओं की नहीं, जज़्बे की जरूरत होती है। भीम स्टेडियम में 59वीं तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि यही बच्चे एक दिन ओलंपियन बनेंगे। उन्होंने कहा कि भिवानी के बच्चे में बहुत टैलेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स में साबित भी हुआ है। देश को मिले गोल्ड मेडिकल में आधे से ज्यादा मेडल भिवानी के है। सांसद ने कहा कि अब लड़कियां शिक्षा के साथ खेलों में भी लड़कों से आगे जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ में विजेता खिलाड़ियों का जल्द भिवानी में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह होगा। भिवानी में लड़कों के बॉक्सिंग व लड़कियों के एथलेटिक्स की प्रतियोगिता हो रही हैं। जिनमें 2590 बच्चे भाग ले रहे है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें