फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हेरोइन लेकर आया तस्कर गिरफ्तार

Ankesh Kumar Updated Fri, 10 Apr 2026 06:21 PM IST

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित अनाजमंडी के निकट सीआईए-2 ने 141 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र के नलवी गांव निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली से नशा लेकर अंबाला में किसी को सप्लाई करने के लिए आया था। सीआईए-2 की टीम ने कोर्ट में पेश कर आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये हैं। सीआईए प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अनाज मंडी गेट के पास संदिग्ध अवस्था में आरोपी खड़ा है। आरोपी से कब्जे से 141 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करेगी ताकि इस अवैध धंधे में संलिप्त अन्य लोगों और नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें