फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: पोर्टल के चक्रव्यूह में फंसा किसान, 11 अप्रैल को हरियाणा में चक्का जाम का एलान

हरियाणा का किसान इन दिनों प्राकृतिक आपदा और सरकारी पोर्टल की जटिलताओं के बीच पिस रहा है। गुरुवार को नारायणगढ़ में आयोजित किसान महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। टिकैत ने ऐलान किया कि पोर्टल की खामियों और फसलों के रुके हुए भुगतान के विरोध में 11 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रदेश भर में जिला स्तर पर चक्का जाम किया जाएगा। महापंचायत में टिकैत ने कहा कि परिवार पहचान पत्र और बैंक खातों की त्रुटियों के कारण किसानों का पैसा फंसा हुआ है। उन्होंने वर्तमान पोर्टल प्रणाली को बंद कर पुरानी सरल व्यवस्था बहाल करने और एमएसपी गारंटी कानून की मांग दोहराई। इस दौरान चमन गुज्जर को युवा इकाई की कमान सौंपते हुए गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें