गोरखपुर के नौसढ़ के पास पुल बनाने का काम चल रहा है। सोमवार को इस काम की वजह से एन लेन मार्ग को बंद कर दिया। पहले से जानकारी और अतिरिक्त इंतजाम नहीं होने से सोमवार को नौसढ़ चौराहे से लेकर ट्रांसपोर्टनगर के आगे तक लंबा जाम लग गया। राप्ती पुलिस पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।