जेठ मास के बड़े मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना का महत्व है। इसी परंपरा के तहत शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही प्रेस क्लब में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा कर सुंदरकांड का पाठ किया।