उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निबंधन विभाग के निजीकरण तथा धारा-34 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 के अंतर्गत ऑनलाइन आपत्ति एवं ऑनलाइन निस्तारण व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में बुधवार को खजनी तहसील के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन खजनी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने निबंधन कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध स्वरूप पूरे दिन बैनामा कार्य पूर्णतः बंद रहा, जिससे निबंधन संबंधी कार्य प्रभावित हुए।