फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की बारिश से दिल्ली के नर्सरी कारोबार में आई बहार, ग्राहकों की भीड़

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 03 Aug 2026 08:43 PM IST

राजधानी दिल्ली में मानसून की बारिश सिर्फ मौसम को ही सुहाना नहीं बना रही, बल्कि नर्सरी कारोबारियों के चेहरे पर भी मुस्कान ला रही है। जुलाई का महीना खत्म होने के बाद अगस्त की शुरुआत में भी दिल्ली की नर्सरियों में ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है। छतरपुर, गाजीपुर, कालकाजी, द्वारका और विकासपुरी की नर्सरियों में सुबह से शाम तक पौधे खरीदने वालों की आवाजाही जारी है। नर्सरी संचालकों के अनुसार, जुलाई और अगस्त उनके लिए पूरे साल का सबसे बड़ा कारोबार का समय होता है। इन दो महीनों में होने वाली बिक्री कई बार सामान्य महीनों की तुलना में दोगुनी तक पहुंच जाती है। उनके अनुसार, जहां एक ग्राहक एक-दो पौधे खरीदता था, वहीं अब कई लोग 10 से 20 पौधे एक साथ लेकर जा रहे हैं। इसके अलावा आरडब्ल्यूए, स्कूल, कॉलेज और निजी संस्थान भी पौधारोपण कार्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में पौधों के ऑर्डर दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें