फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: बाप ने सौतेले बेटे की बेरहमी से ली जान...शव झाड़ियों में फेंका; पत्नी को भेजी वीडियो

राहुल तिवारी Updated Fri, 30 Jan 2026 10:27 PM IST

बाप ने पलास और स्क्रू ड्राइवर से अपने बेटे की आंख निकाली, सिर कुचला, और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। चौंकाने वाली बात ये कि जहां शव फेंका उसकी वीडियो बनाई और वकायदा उसे अपनी पत्नी को भेज दिया। ये पूरा मामला दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके का है। 30 जनवरी की सुबह करीब 9:50 बजे शास्त्री पार्क थाने को एक लड़के की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस शास्त्री पार्क चौक लूप के पास पहुंची। जहां करीब 12 साल का एक लड़का अचेत पड़ा था। उसके सिर और आंख से खून निकल रहा था। पुलिस लड़के को जग प्रवेश चंद अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुलासे में पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर इलाके में पत्नी से विवाद होने पर एक व्यक्ति ने 12 साल के सौतेले बेटे अल्तमश की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी वाजिद ने प्लास और स्क्रू ड्राइवर से मासूम की एक आंख निकाल ली। एक सप्ताह से हो रहे झगड़े से परेशान होकर उसकी पत्नी अपनी चाची के घर चली गई थी और वापस नहीं आ रही थी। जिसको लेकर आरोपी पत्नी को लगातार धमका रहा था। आरोपी ने परिवार वालों को वीडियो भेजकर झाड़ियों में शव पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने मासूम की मां मुमताज के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक 12 साल का अल्तमश अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क की झुग्गी में रहता था। परिवार में उसकी मां मुमताज, भाई अमन, वशीर, बहन ईरम और सौतेला पिता वाजिद है। उसकी एक बहन शादीशुदा है। उसकी बहन ईरम ने बताया कि 2019 में उनके पिता शफीक की मौत हो गई थी। पिता की मौत के कुछ महीने बाद ही उसकी मां ने वाजिद से शादी कर ली। वाजिद पहले से शादीशुदा था और रिक्शा चलाता है। पिछले एक सप्ताह से उसकी मां का वाजिद से झगड़ा हो रहा था। वाजिद के लगातार मारपीट करने से परेशान होकर उसकी मां पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची के घर चली गई थी। वाजिद लगातार मुमताज को वापस आने के लिए कह रहा था। मना करने पर उसने बेटे की हत्या करने की भी धमकी दी थी। परिवार वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार को अल्तमश व उसका भाई वसी शास्त्री पार्क स्थित अपने स्कूल गए थे। शाम को छुट्टी होने पर वाजिद रिक्शा लेकर स्कूल पहुंच गया। वह दोनों भाइयों को रिक्शे पर बिठाकर घर के लिए रवाना हुआ। शास्त्री पार्क लालबत्ती के पास वाजिद ने वशीर को रिक्शा पर बैठे रहने की कहकर उसके छोटे भाई को अपने साथ झाड़ियों में लेकर चला गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। वशीर ने बताया कि आरोपी उसके पास अकेले आया और बताया कि अल्तमश घर चला गया है वह भी अपने घर चला जाए। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। अल्तमश के वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। झाड़ियों में तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें