फिरोजपुर झिरका खंड के गांव बसई मेव में सरपंच पद के उपचुनाव रविवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक गांव के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगीं रहीं। इस दौरान कुल 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। सरपंच पद के चुनाव में मोहम्मद लतीफ ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी आस मोहम्मद को 675 मतों से पराजित किया।