बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए शनिवार को नूंह सर्किट हाउस में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, एससी गुरुग्राम, एक्सईएन रोहित कुमार, अमित, संबंधित एसडीओ और जेई मौजूद रहे। बैठक में फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।