फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट 2026: नूंह में आठ परीक्षा केंद्रों पर 4 व 5 जुलाई को होगी परीक्षा

विकास कुमार Updated Fri, 03 Jul 2026 10:47 PM IST

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए नूंह शहर में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 4 जुलाई को सायंकालीन पाली में पीजीटी स्तर की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 1,058 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं 5 जुलाई को प्रातःकालीन पाली में टीजीटी स्तर की परीक्षा में 2,362 तथा सायंकालीन पाली में पीआरटी स्तर की परीक्षा में 1,458 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी, पेयजल, बिजली, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें