मिलावटी पनीर बनाए जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम ने मंगलवार को पुन्हाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गोधोला गांव से सटे इलाके में संचालित पांच पनीर डेरियों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग और गुप्तचर विभाग की टीम भी शामिल रही। छापेमारी के दौरान सभी डेरियों से पनीर के नमूने लिए गए।