फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना सिटी में हादसा: तेज आंधी से पांच मंजिला निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरी, दो मंजिला मकान ढहा

अनुज कुमार Updated Wed, 10 Jun 2026 01:08 PM IST

एनसीआर में मंगलवार देर रात आई तेज आंधी के कारण यमुना सिटी में बड़ा हादसा होने से बच गया। यमुना सिटी के रबूपुरा कस्बे में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार पड़ोस के दो मंजिला मकान पर जा गिरी। दीवार गिरने के कारण दो मंजिला मकान पूरी तरह से धराशाही हो गया और मकान में सो रही दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई। देर रात मकान गिरने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और इलाके के लोग रात में ही राहत कार्य में जुट गए। रबूपुरा के गांव चांदपुर में जितेंद्र उर्फ जीतू के पांच मंजिला मकान में ऊपरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार रात अचानक मौसम खराब होने के साथ तेज आंधी और तूफान आया। तेज आंधी के कारण निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल पर बनी नई दीवार असंतुलित होकर बगल में स्थित दो भाई शमशेर और शमशु के दो मंजिला मकान पर जा गिरी। दीवार गिरने के बाद मकान का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही देखते भवन पूरी तरह से धराशायी हो गया। हादसे के समय घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारण घर के अंदर सो रही परिवार की दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीक के निजी मकान में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के कारण परिवार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका लगाई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें