फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान दुकानदार, जानें क्या बोले

अनुज कुमार Updated Wed, 22 Apr 2026 10:49 PM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी की बाजार में मंगलवार सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित है। जिसके कारण दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। आरोप है कि एनपीसीएल से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुकान संचालक शेखर गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह अचानक सोसायटी बाजार में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। काफी देर तक लोगों ने इंतजार किया, लेकिन बिजली नहीं आई। शाम को भी जब लाइट नहीं आई तो लोगों ने विरोध जताना शुरू किया। एनपीसीएल से शिकायत की गई, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, अगले दिन बुधवार को भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसकी वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं आने के कारण सामान भी खराब हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें