फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2026: कल जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, छात्रों की बढ़ीं धड़कनें

अनुज कुमार Updated Wed, 22 Apr 2026 10:48 PM IST

इंतजार खत्म बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी होगा। बुधवार को इसकी सूचना आते ही विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ गईं। जिले के सात राजकीय, 45 एडेड और 119 वित्तविहीन कॉलेज में 42,829 छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा में नामांकित हैं। छात्रों का परिणाम डीजी लॉकर पर भी उपलब्ध होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 2025 में प्रदेश में हाईस्कूल के परिणाम में जनपद 31वें स्थान पर था। इंटर में 14वें स्थान पर था जबकि 2024 में हाईस्कूल में तीसरे और इंटर में 32वें पायदान पर था। हर बार जनपद के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार भी अच्छा परिणाम हासिल करेंगे। इस बार पहले पायदान पर आने का लक्ष्य रखा गया है। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर भी जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं। मोबाइल पर ऐसे देखें परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट या एप खोलें। बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें। होम पेज पर जाकर यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं का विकल्प चुनें। यहां सभी जरूरी डिटेल्स यानी, रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें। सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें