फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: ओएलएक्स पर ढूंढा रूममेट, पहली ही रात सामान और नकदी चुराकर भागा

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 05 Jun 2026 05:33 PM IST

गुरुग्राम सेक्टर-65 थाना इलाके में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले युवक को ओएलएक्स पर रूममेट ढूंढना महंगा पड़ गया। आरोपी ने संपर्क किया और रूममेट बनकर वहां पहुंचा। पहली ही रात युवक को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी मोबाइल, लैपटॉप, घड़ी, पर्स आदि चुराकर भाग गया। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि मामले में सेक्टर-65 थाना की टीम ने आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 28 साल का दीपक मौर्या उर्फ विकास शर्मा यूपी के जौनपुर का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में गुजरात की एक वारदात का भी खुलासा हुआ है। आरोपी के पास से 4 लैपटॉप, 8 मोबाइल, 14 डेबिट व क्रेडिट कार्ड, 2 घड़ी, 15 सिम कार्ड, नशीली दवा व 2.30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें